Showing posts with label world water day essay. Show all posts
Showing posts with label world water day essay. Show all posts

Thursday, March 12, 2020

विश्व जल दिवस पर निबंध || World Water Day Essay in Hindi || Simple & Sho...





विश्व जल दिवस पर निबंध (World Water Day Essay in Hindi)







जल ही जीवन है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है इसी जल को बचाने के लिए प्रत्येक बर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देशय जल के संरक्षण और रख-रखाव पर जागरुक करना है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1993 में एक सामान्य सभा के माध्यम से इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में मनाने का निर्णय किया। इस अभियान में लोगों की जागरुकता बढ़ाने के लिये जल के महत्व की आवश्यकता और जल संरक्षण के बारे में समझाने के लिये हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।



विश्व जल दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है। इसका उद्देश्य पानी से संबंधित मुद्दों के बारे में अधिक जानने और इसके लिये सुधार लाने के लिये यह दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करना है।



विश्व जल दिवस भारत, यू एस ए, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, जापान, घाना, बांग्लादेश, जर्मनी, नाइजीरिया, मिस्र और दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। विश्व जल दिवस पानी और इसके संरक्षण के महत्व पर केंद्रित है।



पूरे भारत में कई स्कूलों और कॉलेजों में विश्व जल दिवस पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताये होती है और इन प्रतियोगिताओं में आमतौर पर पानी और इसके संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।



नीले रंग की जल की बूँद की आकृति विश्व जल दिवस उत्सव का मुख्य चिन्ह है।



धरती पर लगभग केवल 1 प्रतिशत ताजा पानी नदी, तालाब, झरनों और झीलों में है जो पीने लायक है।





जल जनित बीमारियों के कारण प्रतिवर्ष 22 लाख मौतें विश्व में होती हैं। पानी के संसाधन जो उपयोग के लिए उपलब्ध हैं हमें उनका सही तरीके से उपयोग करना चहिये।





World Water Day Themes





2000 में विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “21वीं सदी के लिये पानी की आवश्यकता”।

2001 में विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल, स्वास्थ के लिये”।

2002 में विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल, विकास के लिये”।

2003 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल, भविष्य के लिये”।

2004 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “आपदा और जल”।

2005 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “2005 से 2015 जीवन के लिये पानी”।

2006 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल और संस्कृति”।

2007 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल दुर्लभता के साथ मुंडेर”

2008 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “स्वच्छता और सफाई”।

2009 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल के पार”।

2010 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “स्वस्थ विश्व के लिये स्वच्छ जल”।

2011 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “शहर के लिये जल”।

2012 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल और खाद्य सुरक्षा”।

2013 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल सहयोग”।

2014 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल और ऊर्जा”।

2015 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल और दीर्घकालिक विकास”।

2016 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल और नौकरियाँ”

2017 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “अपशिष्ट जल” होगा।

2018 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “जल के लिए प्रकृति के आधार पर समाधान”

2019 के विश्व जल दिवस उत्सव की थीम थी “कोई भी पीछे छोड़”