Monday, February 10, 2020
Simple & Short Speech on Women’s Day in Hindi || Mahila Diwas Par Bhasha...
आप सभी को मेरी ओर से नमस्कार
महिला दिवस के अवसर पर मैं आप सभी महिलाओं का स्वागत करती हूँ। हम यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मुझे यहां स्पीच देने का अवसर मिला है। सबसे पहले मैं आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहूंगी जो समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व पर बहुत जोर देती है
सोशल, राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वह दिन है जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित हैं। इस दुनिया में महिलाओं के बिना जीवन संभव नहीं है। महिलाओं में देखभाल, स्नेह, और अंतहीन प्यार करने की विशेष भावनाएं शामिल होती हैं।
एक महिला होने के नाते महिलाओं के लिए एक खास दिन होना अच्छा लगता है जहाँ उन्हें सराहा और सम्मानित किया जा सके लेकिन मुझे लगता है कि महिला का सम्मान सिर्फ महिला होने के कारण ही नहीं होना चाहिए बल्कि इसलिए भी क्योंकि उनकी खुद अपनी व्यक्तिगत पहचान है। वे समाज की भलाई में समान रूप से योगदान करती हैं। वह बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और अपने घर को भी कुशलतापूर्वक प्रबंधित करती है। प्रत्येक महिला को अपना महत्व समझना चाहिए और उनमें अपनी प्रगति के लिए प्रयास करने का साहस होना चाहिए|
आज की महिला अब एक आश्रित नारी नहीं है। वह स्वतंत्र और आत्मनिर्भर है और हर चीज करने में सक्षम है। चलिए उनके अस्तित्व के महत्व को पहचानें और भविष्य की उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रेरित करें।
धन्यवाद।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment